डीएम—एसपी ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने नगर पंचायत कोटरा के वार्ड नंबर 8 और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। नगर पंचायत कोटरा के वार्ड नंबर 8 में अधिकारियों ने स्थानीय नगर वासियों से संवाद करते हुये उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी कार्य समय से पूरे किए जायं। साथ समय से साफ सफाई डोर—टू—डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाय। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं और उपचार की गुणवत्ता की समीक्षा की। चिकित्सालय में दवाइयों की उपलब्धता और डॉक्टरों की उपस्थिति की भी जांच की। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के कर्मचारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिये। जिला विकास अधिकारी महेंद्र चौबे, अधिशासी अधिकारी उमाकांत, चेयरमैन शिया शरण व्यास सहित शहर संबंधित अधिकारी व वार्ड सभासद मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









