ईओ के झूठ का पिटारा खुला, स्थायी कर्मचारी ने नहीं किया आवेदन

ईओ के झूठ का पिटारा खुला, स्थायी कर्मचारी ने नहीं किया आवेदन

संविदा कर्मचारी को बनाया गया सफाई नायक
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। नगर पालिका को अपने तानाशाही नज़रिये से चलाने बाले अधिशासी अधिकारी ने अब तो खुलेआम स्थाई कर्मचारियों का उत्पीड़न करने में लगे हुए जिसका मामला उस वक़्त सामने आया ज़ब 3 स्थाई कर्मचारियों के आवेदन करने बाद भी संविदा कर्मी को सफाई नायक बना दिया और स्थाई कर्मचारियों को झूठ की गोली देकर गुमराह कर दिया। भले ही प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पुरे प्रदेश में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए बार—बार सीनियर अधिकारियों को आदेशित कर रहे हैं लेकिन उसके बाद भी जनपद जालौन की उरई नगर पालिका में खुले आम स्थाई कर्मचारियों का अधिशासी अधिकारी राम अंचल कुरील खुलेआम स्थाई कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं और उनकी वरिष्ठता को अपने तानाशाही के बल पर रौंद रहे हैं और अपने चहेते संविदा कर्मियों को सफाई नायक बनाकर उनको मौज करने के बार्ड में भेज रहे और बेचारे स्थाई कर्मचारी मुँह ताकतें रह जाते हैं।

——इनसेट——
इन लोगों ने किये थे डेढ़ माह पहले आवेदन
उरई (जालौन) नगर पालिका में कई सालो से स्थाई कर्मचारी जो सफाई का काम कर है, जिसमें शिवराम पुत्र गुलाब, दिनेश पुत्र भगवान चंद्र, आदित्य पुत्र राजा हैं जो शिक्षित भी काफी सीनियर भी जिन्होंने ढ़ेड माहपुर आवेदन किया था लेकिन उनका आवेदन हवा में ही झूल गया।

——इनसेट——
बोले ईओ— पदोन्नति के लिये रूपये लगता है, मैंने कार्यवाहक बनाया
उरई (जालौन)। नगर पालिका के ईओ राम अंचल कुरील के बिगड़े बोल। कहा कि पदोन्नति के लिए तो रुपया लिया जाता है, मैंने तो कार्यवाहक बनाया है और अन्य किसी को नहीं बाकी जिसने बनाया है, वह जाने।

——इनसेट——
ईओ खाऊ—कमाऊ नीति से उत्साह, अधिकारियों की कार्यशैली पर लगा रहे प्रश्नचिन्ह?
उरई (जालौन)। नगर पालिका में इस समय ईओ राम अंचल कुरील के भ्रष्टाचार की चर्चा का विषय बनी हुई है। ईओ खाऊ—कमाऊ नीति कहीं उच्च अधिकारियों की शैली पर प्रश्नचिन्ह न लगा दें?

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA