डीएम की अध्यक्षता में हुई वन विभाग की समितियों की बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, गंगा व पर्यावरण समिति की बैठक हुई जहां उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण की जियो टैगिंग का कार्य जल्द पूरा किया जाय।
गंगा किनारे मेंहदी घाट पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण जल्द कराया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा किनारे के ग्रामों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाय। इन ग्रामों में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जाय तथा पूजा सामग्री गंगा नदी में न फेकने के लिए प्रेरित किया जाय। ग्रामों में जागरूकता होर्डिंग लगवाई जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












