HomeTrendingघरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर डीएम ने की बैठक

घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर डीएम ने की बैठक

  • घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर डीएम ने की बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिलापूर्ति अधिकारी एवं ऑयल कंपनियों के विक्रय प्रबंधकों के साथ गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान पूर्व में हुई बैठक में लिए गए होम डिलीवरी, अधिकतम 4 दिन में गैस रिफिल उपलब्धता, कंट्रोल रूम संचालन, ई-केवाईसी एवं पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा के अनुपालन की गहन समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि विभिन्न कंपनियों में गैस रिफिल का बैकलॉग अभी भी लंबित है जिसमें बीपीसीएल का 26,416, आईओसीएल का 38,469 एवं एचपीसीएल का 8,363 बैकलॉग दर्ज किया गया। जनपद में सर्वाधिक बैकलॉग ओम इंडेन गैस एजेंसी, आस्था इंडेन गैस एजेंसी, बाबा प्रसाद गैस सर्विस, चन्द्रिका गैस सर्विस, नूर गैस एजेंसी एवं बाबा लोधेश्वर गैस एजेंसी पर पाया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं गैस एजेंसी संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में चार दिवस के भीतर समस्त बैकलॉग समाप्त किया जाए। उपभोक्ताओं को फ्री-ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता बनाए रखी जाय।
जिलापूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जिलापूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। यदि किसी उपभोक्ता को निर्धारित समयावधि में गैस रिफिल प्राप्त नहीं होती है तो वह कंट्रोल रूम नंबर 05248-297489 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read