श्री खाटू श्याम की निकली गयी भव्य शोभायात्रा
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। तहसील फतेहपुर क्षेत्र के मीर नगर में श्रद्धालुओं द्वारा खाटू श्याम जी की भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यह यात्रा मीर नगर से प्रारंभ होकर सधईपुरवा स्थित खाटू श्याम जी मंदिर तक पहुंची जहां भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। यात्रा में खाटू श्याम जी की सुसज्जित मूर्ति को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर विराजमान कर फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया। डीजे की धुन और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा और जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए पैदल यात्रा कर रहे थे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में केसरिया ध्वज लिये उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों की भारी भागीदारी ने इस आयोजन को जनसैलाब में बदल दिया। कई श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते नजर आये जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



