डीएम ने की चकबन्दी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक
न्यायालय में लम्बित पुराने वादों को सुनवाई करके शीघ्र हो निस्तारित: जिलाधिकारी
डीएम ने कहा— कार्यालय में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से करें निस्तारण
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी विभाग के समस्त कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित को निर्देश दिए कि चकबंदी विभाग में लंबित वादों/कार्यों पर विशेष ध्यान देकर जल्द से जल्द लंबित वादों की सुनवाई करते हुए समयबद्ध रूप से नियमानुसार निस्तारित किया जाय।
साथ ही बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित वादों की सुनवाई समयसीमा के अंदर नियमानुसार किया जाय, ताकि किसी भी न्यायालय में लंबित वाद ना रहे। बैठक में पुराने लंबित वादों को समय से सुनवाई करते हुए अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करें। साथ ही प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सुनवाई करके समय से कर दिया जाय। बैठक में न्यायालयवार फाइलों के दाखिल दफ्तर पर विशेष ध्यान देकर फाइलों को सुरक्षित करायें। बैठक में विभागीय कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। समीक्षा में लंबित कार्यवाही को जांच करते हुए समय से निस्तारित किया जाय। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी देवेंद्र सिंह, समस्त सीओ चकबंदी, एसीओ चकबंदी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






