जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई रेडक्रास सोसाइटी की बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक हु जहां उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्यता बढ़ाई जाय। सोसाइटी की आम सभा की बैठक करायी जाय। ग्राम स्तर पर भी समितियों का गठन किया जाय। किसी आपदा की स्थिति में पीड़ितों की सहायता की जाय।
नई जिला शाखा के गठन के लिए चुनाव की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाय। आजीवन सदस्यों में से सदस्यों का चुनाव कराया जाय। निर्वाचक मंडल की एक सूची तैयार करायी जाये। सोसाइटी के निर्बाध कार्य संचालन के लिए कंप्यूटर की खरीद की जाये। इस अवसर पर उप सभापति रमेश अग्रवाल, सचिव सुनील सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






