Homeगोण्डादिव्यांश ने सर्वाधिक अंक हासिल करके स्कूल व गोण्डा का बढ़ाया मान

दिव्यांश ने सर्वाधिक अंक हासिल करके स्कूल व गोण्डा का बढ़ाया मान

दिव्यांश ने सर्वाधिक अंक हासिल करके स्कूल व गोण्डा का बढ़ाया मान

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। 2025 की परीक्षा में जिले के करनैलगंज क्षेत्र निवासी सुभाष सिंह के लड़के दिव्यांश प्रताप सिंह ने जिले में सर्वाधिक 92 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। दिव्यांश बस्ती जनपद के हरैया स्थित लिटिल फ्लॉवर हायर सेकेंड्री स्कूल से पीसीएम पलस सीएस ग्रुप का छात्र था जिसने 92% अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। दिव्यांश प्रताप सिंह की इस शानदार कामयाबी पर उनके स्कूल सहित सगे संबंधियों में हर्ष का माहौल है। दिव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों व गुरुजनों को दिया है। दिव्यांश ने कहा कि मेरे माता-पिता व गुरुजनों का अटूट विश्वास व सहयोग मेरे लिये सबसे बड़ा सहारा रहा है। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से हमें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद किया। वैभव सिंह 16 वर्ष के एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे उम्र से पहले ही जिम्मेदारियों का बोझ भी बखूबी उठाना सीख लिया है जो इन्होंने 85% मार्क हासिल किया।

——इनसेट——
गुरूजनों की प्रतिक्रिया
लिटिल फ्लॉवर हायर सेकेंडरी स्कूल के गुरुजनों ने दिव्यांश की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए करते हुए कहा कि दिव्यांश की इस कामयाबी पर हम सबको गर्व है। वह एक मेधावी छात्र है, यह उसकी कड़ी मेहनत व समर्पण का प्रतिफल। गुरुजनों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

——इनसेट——
परिजनों में हर्ष का माहौल
दिव्यांश के परिजनों ने बेटे की कामयाबी पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उसकी कड़ी मेहनत व पढ़ाई के प्रति समर्पण ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।

——इनसेट——
कालेज के प्रिंसिपल व गुरूजनों की रही अहम भूमिका
दिव्यांश के शिक्षकों की भी इस कामयाबी में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गुरुजनों के मुताबिक दिव्यांश एक मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र है। हम सभी ने उसे हमेशा प्रोत्साहित किया है और उसकी जरूरतों के अनुसार मार्गदर्शन प्रदान किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read