समानता का संदेश देने वाले गणतंत्र के महानायक रहे डा. भीमराव अम्बेडकर: डा. सरावगी

समानता का संदेश देने वाले गणतंत्र के महानायक रहे डा. भीमराव अम्बेडकर: डा. सरावगी

मुकेश तिवारी
झांसी। 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसके क्रम में समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए विभिन्न कार्यक्रम। ड्रीमलैंड कंप्यूटर एजुकेशन शिक्षण संस्थान में मुख्य अतिथि डॉ संदीप ने मां सरस्वती की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता की जय के उद्घोषों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं एक ओर मानवता किसे कहते हैंं।

डॉ संदीप ने सिद्ध कर दिया। 8 साल की माही व ग्यारह साल के विशेष के सिर से माता पिता का साया वर्षों पहले ही उठ चुका था। अनाथ बच्चों को माता पिता के रूप में डॉ संदीप ने सरावगी दोनों बच्चों को गोद लिया। शिवाजीनगर डरियापुरा झांसी स्थित मां शबरी सहरिया आदिवासी कल्याण समिति कार्यालय पर मुख्य अतिथि ने दोनों बच्चों को गोद लेने की ओपचारिक घोषणा की। साथ ही उन्होंने इस ठंड में रात के अंधेरे में जब सभी लोग अपने घरों में रजाई, कब्बलों में सोते हैं, बहार निकलकर असहायों, जरूरतमंदों व बुजुर्गों को रजाई देकर गणतंत्र दिवस मनाया।

कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं असहायों को ठंड से बचाऊंगा। सार्वजनिक स्थलों पर घूम-घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े, कंबल व रजाई का वितरण जैसा नेक कार्य करता रहूंगा। इस मौके आभार अमजद मंसूरी वार्ड 38 द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति की ओर से सुशांत गेंडा, राजू सेन, आनद गुप्ता, डॉ विजय पहारिया, शशांक श्रीवास्तव, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला