सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधार को लेकर डीएम ने बुलायी बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार को लेकर आवश्यक बैठक बुलाई गई जहां उन विभागीय परियोजनाओं की समीक्षा की गई जो गत माह ‘ए ग्रेड’ से नीचे दर्ज की गई थीं।
जिलाधिकारी ने विभागवार अधिकारियों से इस माह की प्रगति, लक्ष्यों की पूर्ति और रैंकिंग में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर रैंकिंग के माध्यम से विकास कार्यों की सघन मॉनिटरिंग हो रही है। ऐसे में सभी विभाग अपने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। बैठक में पंचायती राज, ऊर्जा, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, शिक्षा सहित अन्य संबंधित विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज सभी बिंदुओं पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें तथा रैंकिंग में सुधार के लिए आवश्यक प्रयास करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन सहित सभी संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














