Homeअलीगढ़आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाय:...

आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाय: डीएम

आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाय: डीएम

जिलाधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण न होने पर जतायी नाराजगी
तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
अलीगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलैक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों, समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण न होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी प्रकट किेया। साथ ही कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है, ऐसे में इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा बैठक में पाया गया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी के 84 प्रतिशत असंतुष्ट फ़ीडबैक हैं। वहीं जलकल के यहां 48 प्रतिशत रहे। डीएम ने शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के लिए सहायक नगर आयुक्त को सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते असंतुष्ट फ़ीडबैक की संख्या बढ़ती जा रही है जिसका सीधा असर जिले की रैंकिंग पर पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग शिकायतों की स्थिति की नियमित मॉनीटरिंग करें और लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करे। यह भी निर्देशित किया कि फीडबैक की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। रैंकिंग में सुधार लाने के लिए सभी विभागीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लें और नियमित समीक्षा करें। चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में एडीएम वित्त प्रमोद कुमार ने बताया कि जून माह में प्रदेश स्तर पर जिले की 34 रैंक पाई गई है। अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, लोनिवि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी, पंचायतीराज अधिकारी, मंडी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, मुख्य सेविकाएं बाल विकास के यहां आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन में शतप्रतिशत असंतोषजनक फ़ीडबैक रहा। बैठक में जिलास्तरीय विभागों के अधिकारीगण एवं आईजीआरएस नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read