Homeबाराबंकीमहादेवा मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

महादेवा मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

महादेवा मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा आगामी महाशिवरात्रि के दृष्टिगत श्री लोधेश्वर महादेव परिसर का भ्रमण किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था हेतु यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले रास्तों, बैरिकेटिंग, वाहनों के रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों,पार्किंग की व्यवस्था व राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनवरत प्रकाश की व्यवस्था, पुलिस पिकेट एवं पेट्रोलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी रामनगर सौरभ श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक रामनगर अजय कुमार त्रिपाठी व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read