डीएम व एसपी ने बाल गृह बालिका का किया निरीक्षण
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ स्वैच्छिक संस्थान गांधी सेवा निकेतन द्वारा संचालित बाल गृह (बालक-बालिका) गड़ेरिया का पुरवा,मिल एरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पानी, शौचालय, बच्चों को दिए जा रहे भोजन आदि की व्यवस्था देखी। जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि इन निराश्रित बच्चों के परिवारजनों का जल्द से जल्द पता लगाकर उन्हें उनके माता-पिता के पास भिजवाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक इन बच्चों के परिजनों का पता नहीं चलता है तब तक उन्हें संरक्षण गृह में सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाए। इन्हें समय पर चिकित्सकीय सुविधा दी जाए। साथ ही उनके पढ़ाई-लिखाई की भी व्यवस्था की जाए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















