पीईटी की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने लिया जायजा
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ 28 और 29 अक्टूबर को होने वाली पेट परीक्षा की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने एसजेएस स्कूल और फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, जलपान, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे तथा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। साथ ही परीक्षार्थियों को कक्षा में प्रवेश देते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि उनके साथ कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्षा में न आने पाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा सुव्यवस्थित तरीके से हो इसका खास ख्याल रखा जाए। बताते चलें कि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की लिखित परीक्षा 28 व 29 अक्टूबर (शनिवार एवं रविवार) को चार पालियो में होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 से 12:00 बजे तक व द्वितीय पाली अपरान्ह 3:00 बजे से 5:00 तक होगी। जनपद में यह परीक्षा 26 केंद्रों पर आयोजित की जानी है। इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका नम्बर 9454418979 है। इस कण्ट्रोल रूम से 28 व 29 अक्टूबर को प्रातः 5:00 से सायं 5:00 तक सम्पर्क किया जा सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















