Homeबांदाया गौस अलमदद के नारों से गूंजा शहर

या गौस अलमदद के नारों से गूंजा शहर

या गौस अलमदद के नारों से गूंजा शहर

शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया
रूपा गोयल
बांदा। हजरत सैय्यद अब्दुल कादिर जीलानी सरकार गौसे आजम की याद में शुक्रवार को जुलूस-ए-गौसिया पूरी शान-ओ-शौकत से निकाला गया। जुलूस के दौरान हुई तकरीरों में गौस-ए-आजम की विलादत पर रोशनी डाली गई। शहर के छिपटहरी स्थित दरगाह खानकाह शरीफ से जुलूस रवाना हुआ। मरकजी कमेटी खुद्दामे गौसो ख्वाजा के तत्वावधान में दोपहर बाद सरपरस्त हबीब बाबा व सदर मौलाना शफीकुद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस-ए-गौसिया को रवाना किया। मौलाना शफीकुद्दीन ने कहा कि गौसे पाक अब्दुल कादिर जीलानी के बताए व दिखलाए रास्ते पर चलकर हम दुनिया व आखिरत संवार सकते हैं। गौसे आजम अल्लाह के महबूब बंदे व वलियों के सरदार हैं। गौसे पाक जिंदा करामातों में एक करामात थी। लोग उनकी जिंदगी से सबक लें। जुलूस छिपटहरी, मर्दननाका, कुंजरहटी, डीएवी कालेज, पत्थर फोड़, गोल कोठी, सट्टन चौराहा, कसाई मोहल्ला, ईदगाह चौराहा, गूलर नाका, छावनी, सब्जी मंडी होता हुआ वापस खानकाह दरगाह संपन्न हुआ। स्टाल लगाकर जगह जगह लोगों ने मरकज़ी जुलूस का स्वागत किया। जुलूसे गौसिया में खाने काबा के तुगरे, गुम्बदे खजरा, इस्लामी परचम झंडे सहित विभिन्न झाकियां शामिल रहीं। साउंड पर नात शरीफ की धुनें बज रहीं थीं और जुलूस में शामिल लोग भी नात शरीफ पढ़ रहे थे। फातेहाख्वानी व सलातो सलाम हुआ। देश व दुनियां के अमन और शान्ति के लिए दुआ की और यहाँ पर जुलूसे गौसिया सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मरकजी कमेटी सचिव मेराज हशमती, मीडिया प्रभारी सैय्यद इमरान अली, शोएब नियाजी, गौसुल इमरान, अब्दुल रहमान, फारूक अहमद, नसीब चिश्ती, मोहम्मद अनीस, अहमद उल्ला, मुबश्शर रजा, सैय्यद अख्तर अली, गुल मोहम्मद सहित शहर की कमेटियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read