डीएम ने पर्यावरण संरक्षण की दिलायी शपथ

डीएम ने पर्यावरण संरक्षण की दिलायी शपथ

सावनी मौर्या
उन्नाव। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी शपथ दिलायी गयी। साथ ही जिलाधिकारी सहित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री नरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री विकास कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आंवला एवं नीम के पौधे रोपित किये गये। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण से ही सभी प्राणियों का जीवन है।

हम सबको प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। जबकि हम लोग पर्यावरण को दूषित और प्रकृति का दोहन कर रहे हैं जिससे समय के साथ-साथ पर्यावरण व प्रकृति नष्ट होती जा रही है। जलवायु परिवर्तन के कारण अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता रहा है। अपने आगे की पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रखने हेतु पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबका नैतिक दायित्व है।

हमें अपने प्राणों की रक्षा हेतु पानी, पेड़, पशु, पवन, पर्यावरण और प्रकृति सभी का अनिवार्य रूप से संरक्षण करना होगा। इस मौके पर डीएम ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि हम सभी लोग पर्यावरण के संरक्षण हेतु कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उस पेड़ की परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent