एडीजे ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव शुक्ला के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने बंदियों को बताया कि ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नहीं कर पा रहे हैं, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा उनके मुकदमें की निःशुल्क पैरवी हेतु आवश्यक कार्यवाही करेगा। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुये बैरकों में पंखे व घड़ों में पानी रखने के लिये जेल प्रशासन को निर्देशित किया तथा बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करके जेल प्रशासन को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी, जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर ओमकार पाण्डेय, अनीश यादव, सुखलाल, नरेश चन्द्र लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद मिश्र, देवेन्द्र सिंह, अजय त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






