Homeहरदोईजनपदवासी प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं का लाभ उठायें: सांसद

जनपदवासी प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं का लाभ उठायें: सांसद

जनपदवासी प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं का लाभ उठायें: सांसद

सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त होने से लोग लाभान्वित होंगे: अजीत
अमित त्रिवेदी
हरदोई। सूचना विभाग की ओर से भारत एवं प्रदेश सरकार का ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास तथा सबका प्रयास‘‘ अभियान के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों, उद्योग स्थापना, रोजगार परक योजनाओं के साथ पात्र गरीबों को दी जाने वाली लाभप्रद योजनाओं पर 10 से 12 अक्टूबर तक तीन दिवसीय लगायी गयी भव्य प्रर्दशनी का उद्घाटन सासंद जय प्रकाश रावत ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्र तथा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ संयुक्त रूप से फीता काटने के बाद प्रर्दशनी का अवलोकन करके किया। इस दौरान सांसद ने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदर्शननी के जनपदवासियों के अलावा विभिन्न योजनाओं से लाभ प्राप्त करने वाले पात्र लोग भी देखें और योजनाओं का लाभ उठायें। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहीद उद्यान में प्रर्दशनी के आयोजन से अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेगें। जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार से कहा कि प्रर्दशनी देखने आने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी देने हेतु एक व्यक्ति प्रर्दशनी प्रारम्भ होने से शाम समाप्ति तक लगायें। इसके उपरान्त भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने भी आकाश सिंह, अमित वर्मा, प्रदीप पाठक तथा जितेन्द्र सिंह के साथ प्रर्दशनी का अवलोकन किया। प्रर्दशनी के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त होने से आमजनमानस लाभान्वित होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read