Homeहरदोईनिर्विवादित प्रकरणों में आवेदन प्राप्त कर वरासत आदेश पारित करायें: डीएम

निर्विवादित प्रकरणों में आवेदन प्राप्त कर वरासत आदेश पारित करायें: डीएम

निर्विवादित प्रकरणों में आवेदन प्राप्त कर वरासत आदेश पारित करायें: डीएम

अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि शासन द्वारा निर्विवाद उत्तराधिकार/ वरासत के प्रकरणों को अभियान चलाकर खतौनी में दर्ज कराने के निर्देश दिये गये थे। उन्होंने ने बताया कि उक्त निर्देश के क्रम में विस्तृत निर्देश निर्गत किये गये थे। उक्त के पश्चात् 30 मई से 31 जुलाई तक अभियान में निर्विवाद वरासत के 6143 प्रकरणों में वरासत का अंकन अधिकार अभिलेखों में कराया गया। उक्त के बावजूद निर्विवाद वरासत के काफी पुराने पुराने प्रकरण संज्ञान में प्रकाश में आ रहे हैं। उन्होंने समस्त लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्र के समस्त राजस्व ग्रामों में खतौनियों को ग्रामवासियों के मध्य पढ़कर मृतक कृषकों तथा उनके वारिसानों को चिन्हित करें तथा प्राप्त सभी निर्विवादित प्रकरणों में आवेदन प्राप्त कर वरासत आदेश पारित करायें तथा खतौनियों में वरासत का अंकन करायें। पूर्व में भी राजस्व परिषद द्वारा यह निर्देश दिये जा चुके हैं कि खतौनियों में मृतक कृषकों के वारिसानों का अंकन मृत्यु तिथि से 13 दिन के अन्दर सुनिश्चित कराकर मृतक के वारिसानों को नकल खतौनियां वितरित करायी जायं। उक्त के अतिरिक्त यह भी सुनिश्चित करें। प्रत्येक माह के अन्त में सभी लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों से संयुक्त रूप से लेखपाल क्षेत्रवार इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त करें कि उनके लेखपाल क्षेत्र के अन्तर्गत राजस्व ग्रामों में निर्विवादित वरासत का कोई भी प्रकरण शेष नहीं है। उक्त प्रमाण पत्र को सम्बन्धित नायब तहसीलदार प्रतिहस्ताक्षरित करेंगे। प्रमाण पत्र पर सम्बन्धित लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार नाम भी अंकित करेंगे। उक्त प्रमाण पत्र को तहसील कार्यालय (रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय) में डिजिटल व मैनुअल रूप से संरक्षित किया जायेगा। चूंकि निर्विवाद वरासत मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से आच्छादित है जिसमें शीर्ष स्तर से सतत समीक्षा की जा रही है। उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुये निर्विवाद वरासत के शत-प्रतिशत प्रकरणों को त्वरित गति से निस्तारित कराना सुनिश्चित करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read