जिलाधिकारी का मनाया गया जन्मदिन | #TEJASTODAY

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के डाबर मेडिकल स्टोर गली में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह का जन्मदिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया। उत्सव वाटिका के अधिष्ठाता एवं भाजपा नेता अनिल मोदनवाल ने उनके जीवन की मंगलकामना किया। इस अवसर पर सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल, सभासद श्रीश अग्रहरी, प्रज्ञेष मोदनवाल, सतीश मोदनवाल, आशुतोष जायसवाल, डा. देवेंद्र यादव, विजय अग्रहरी, नरेंद्र कुमार, रामदयाल आदि उपस्थित रहे।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। काफी दिनों से फरार चल रहे बीस बीस हजार के दो इनामिया बदमाश को क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से सोमवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे। अभियान के क्रम में सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र अरंद गांव के समीप से भागने की फिराक में था पशु क्रूरता व गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध बीस हजार रुपए का ईनामी बदमाश सुहेल पुत्र अब्दुल वहाब निवासी निवासी अरंद को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह अभियान के क्रम में पुलिस ने सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के असरफपुर उसरहटा गांव से गोवध अधिनियम गैंगस्टर एक्ट निरूद्ध बीस हजार रुपए का ईनामी शाह आलम पुत्र गया सुद्दीन निवासी असरफपुर उसरहटा को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जौनपुर। कोरोना संक्रमित व उनके सैम्पल की स्थिति के बारे में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 309 सैम्पल के रिजल्ट आये। 250 नेगेटिव और 45 पॉजिटव हैं तथा 14 लोग फिर से पॉजिटिव पाये गये हैं। 38 पेसेंट ठीक भी हुए हैं। जिले में 895 केस अब तक सामने आ चुके हैं। अब तक जनपद में 13 की मृत्यु हुई है। 672 मरीज ठीक होकर के घर जा चुके हैं। 210 मरीज का इलाज चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *