Homeम​​थुराडीएम ने वोटर कैम्प का फीता काटकर किया शुभारम्भ

डीएम ने वोटर कैम्प का फीता काटकर किया शुभारम्भ

डीएम ने वोटर कैम्प का फीता काटकर किया शुभारम्भ

आरके धनगर
मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अभियान का हुआ शुभारम्भ। किशोरी रमण गर्ल्स पीजी कालेज में वोटर कैम्प का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतन्त्र को मजबूत बनाए-मतदाता सूची में नाम जुड़वाए। उन्होंने कहा कि आप लोगो को जागरूक होकर नए भारत का नया वोटर बनकर वोट देना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप लोग ऑनलाइन एवं नजदीकी केंद्रों पर जाकर वोटर आईडी बनवा सकते है। आप लोग स्वयं भी जागरूक हो तथा अपने आस पास के लोगो को भी जागरूक करे। निर्वाचन कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में विभिन्न तिथियों पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे, जिसमे 4 नवम्बर, 5 नवम्बर, 25 नवम्बर, 26 नवम्बर, 2 दिसम्बर तथा 3 दिसम्बर को अभियान होंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन आज 27 अक्टूबर को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर किया जा चुका है तथा दिनांक 09-12-2023 तक दावे/आपत्तियां अर्थात फार्म 6, फार्म-7, फार्म 8 इत्यादि प्राप्त किये जायेंगे। प्रत्येक कार्य दिवस में मतदेय स्थलों/मतदान केन्द्रों पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारियों द्वारा उक्त फार्मों को प्रातः 10:00 बजे से सांय 4.00 बजे तक प्राप्त किया जायेगा। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर वैभव गुप्ता, किशोरी रमण गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर लक्की गुप्ता, एनएसएस अधिकारी डॉ मनीषा शर्मा, स्वीप कोऑर्डिनेटर पल्लवी सिंह सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read