Homeबहराइचजनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित

जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित

जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित

अब्दुल शाहिद
बहराइच। 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपदस्तरीय बाल वैज्ञानिक सम्मेलन शनिवार को एम्स इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर के प्राचार्य उदयराज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन व माल्यार्पण के साथ किया। विशिष्ट अतिथि विका सखंड तजवापुर के खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार रहे। कार्यक्रम में 24 विद्यालयों के 100 से अधिक बच्चों ने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम में जूनियर ग्रुप से बाल शिक्षा निकेतन स्कूल की आरोही शुक्ला तथा अद्योति सुमन, ऐम्स इंटरनेशनल स्कूल की अनुष्का वर्मा तथा वैष्णवी सिंह यूपीएस चंदनपुर खास विकास खंड बलहा के विवेक जायसवाल तथा अफजल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किये गये। सीनियर वर्ग से गुरुकुल पब्लिक स्कूल टिकोरा मोड़ की मान्या श्रीवास्तव तथा कहकशानूर तथा एम्स इंटरनेशनल स्कूल के अथर्व मिश्रा तथा सक्षम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किये गये। जूनियर वर्ग से निर्णायक मंडल में पंकज पांडेय तथा अरविंद वर्मा तथा सीनियर वर्ग से निर्णायक मंडल में डॉ आशीष श्रीवास्तव तथा सुनील सिंह रहे। सभी प्रतिभागी बच्चों के साथ विजेता बच्चों को मेडल तथा प्रमाण पत्र समापन समारोह के मुख्य अतिथि मेजर डॉ. एसपी सिंह द्वारा प्रदान किया गया। समापन समारोह में बोलते हुए डा. एसपी सिंह ने कहा कि आज के बच्चे वर्तमान समस्या को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान कार्य को आगे बढ़े तथा देश का नाम रोशन करें। सभी बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए समस्त निर्णायक मंडल के साथ विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया। जिला समन्वयक डा. नंद कुमार शुक्ला ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु नवंबर माह के अंतिम में मिर्जापुर में प्रतिभाग करना है। प्रतियोगिता से विजित प्रतिभागी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करेंगे।
समस्त कार्यक्रम में एम्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रशासनिक मंडल के सदस्य जवान्त्री सिंह, कृष्णा तिवारी, कौशलेंद्र तिवारी, वेद प्रकाश ने योगदान दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों में सर्वेश वाजपेई, विवेक प्रताप सिंह, गोपाल, सादिक खान, विवेक सिंह, सीमा सिंह, सविता दुबे, गोविंद नारायण आदि उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जनपद के कार्यक्रम प्रभारी डॉ आनंद श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान विभाग किसान पीजी कॉलेज की देख—रेख में हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रद्युम्न पांडेय ने किया। कार्यक्रम में सर्वाधिक योगदान एम्स इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर सुमन मिश्रा का रहा जिनके नेतृत्व में समस्त कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read