Homeबदायूंएआरटीओ प्रशासन ने स्कूल परिसर में किया स्थलीय निरीक्षण

एआरटीओ प्रशासन ने स्कूल परिसर में किया स्थलीय निरीक्षण

एआरटीओ प्रशासन ने स्कूल परिसर में किया स्थलीय निरीक्षण

अंकित सक्सेना
बदायूं। परिवहन विभाग अधिकारी राम वचन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ने द्रोपति देवी इंटर कॉलेज, ब्लूमिंग डेल स्कूल एवं डी पॉल स्कूल के वाहनों का स्कूल परिसर में स्थलीय निरीक्षण किया। द्रोपती देवी इंटर कॉलेज तथा डी पॉल स्कूल के समस्त वाहनों का निरीक्षण करने पर पाया गया कि स्कूल वाहनों में लगे सीसीटीवी कैमरे संचालन में नहीं है। आल यूपी परमिट से अच्छादित एक वाहन पाया गया जो की बच्चों को लाने ले जाने का कार्य करता है और वाहन पर स्कूल का नाम भी अंकित है, के सम्बन्धित निर्देशित किया कि वाहन पर से स्कूल का नाम हटवाएं और वाहन पर स्कूल परमिट लेकर मानक के अनुरूप संचालित कराएं। ब्लूमिग डेल स्कूल के 8 वाहन 15 वर्ष पूर्ण कर चुके वाहनों के संबंध में निर्देश दिया कि आप सभी वाहनों का परमिट निरस्त कराकर पंजीयन भी निरस्त कराएं। तीनों स्कूल को परिवहन विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है तथा परिवहन कार्यालय द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया कि परिवहन विभाग के तीनों अधिकारियों की जनपद के समस्त स्कूल के वाहनों का स्थलीय निरीक्षण करने का तहसीलवार विभाजन कर निर्देश जारी किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read