डीएम—एसएसपी ने सुनीं जनशिकायतें
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित अन्य संबंधित जिलास्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में तहसील बिल्सी में सम्पूर्ण समाधन दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने आए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र शासन की मंशानुरूप निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिया। साथ ही कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाय। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारित करें। शिकायत निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी होना चाहिए। शिकायतकर्ता को शिकायत लेकर बार-बार दौड़ना ना पड़े। शिकायतों को प्राथमिकता पर शासन की मंशानुसार समय से निस्तारण करें। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। शेष को संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिया। डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में 14 कृषकों को निःशुल्क सरसो के उन्नत बीज की किट वितरित की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिल्सी प्रावधान शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रदीप सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















