96387
तेजस टूडे ब्यूरो
Previous article
Next article
जनपद में 20222 लोग सम्भावित मृतक की सूची में है उनको नियमानुसार विभागीय वेबसाईट से हटाये जाने का कार्य किया जा रहा है। लगभग 20 प्रतिशत यूनिटों को राशन कार्डो से विलोपित करने की कार्यवाही की जा चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उक्त कार्य को आगामी तीन दिन में समाप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2023-24 के अन्नपूर्णा स्टोर को पूर्ण किये जाने और 2024-25 में अन्नपूर्णा स्टोर के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने की कार्यवाही पूर्ण करने, राशन की रिक्त 17 दुकानों पर उचित दर विक्रेता नियुक्त करने हेतु सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ अलग से बैठक कराने के लिये जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सिंगल स्टेज के माध्यम से शतप्रतिशत खाद्यान्न की डोर स्टेप डिलिवरी, ई-मशीन से प्राप्ति और कोटेदारों को समय से कमीशन के भुगतान हेतु निर्देशित किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि राशन कार्ड डेटाबेस में सम्मिलित यूनिटों में 78 प्रतिशत यूनिटों की ई-केवाईसी करायी जा चुकी है, शेष यूनिटों पर कार्यवाही चल रही है। बैठक में परिवहन ठेकेदारों द्वारा भारतीय खाद्य निगम में लेबर की समस्या का उल्लेख किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी को इस समस्या के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस काव्या सी, जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी, डीएफएमओ, एसीएमओ, डीपीआरओ सहित सभी आपूर्ति निरीक्षक मौजूद रहे।





