Homeअमेठीडीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक इंडोरामा जगदीशपुर में...

डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक इंडोरामा जगदीशपुर में 25 को

डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक इंडोरामा जगदीशपुर में 25 को

बैठक में जिलाधिकारी निवेशकों से करेंगे वन-टू-वन वार्ता
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक ने बताया कि उद्यमियों/निवेशकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे इंडोरामा औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में आयोजित की गई है।

उन्होंने बताया कि बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान जनपद अमेठी में विभिन्न निवेशकों द्वारा किए गए एमओयू हस्ताक्षर के उपरांत निवेशकों के प्रस्ताव को धरातल पर उतारने एवं उनकी समस्याओं जैसे निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के संबंध में निवेशकों को विभिन्न विभागों से एनओसी लाइसेंस प्रदान कराने, निवेशकों को भूमि आवंटन, बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने एवं उद्योग स्थापना में आने वाली समस्त समस्याओं के निस्तारण के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई है। बैठक में जिलाधिकारी उद्यमियों/निवेशकों से वन-टू-वन वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनेंगे एवं संबंधित अधिकारियों से समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read