HomeJaunpurशाहगंज में निकाली गयी भगवान गणेश की शोभायात्रा

शाहगंज में निकाली गयी भगवान गणेश की शोभायात्रा

शाहगंज में निकाली गयी भगवान गणेश की शोभायात्रा

प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ गणपति महोत्सव का हुआ समापन
तेजस टूडे ब्यूरो
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डाकखाना तिराहा, पक्का पोखरा, शाह पंजा, रामलीला भवन गली, गोपाल मंदिर में चल रहे गणपति महोत्सव के 7वें दिन क्षेत्र में जगह जगह बने पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कर विधि विधान से गणपति महोत्सव का समापन हुआ। क्षेत्र में बने सभी पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। सभी पण्डालों में भंडारे का आयोजन किया गया। मिष्ठान, फल प्रसाद भक्तों में वितरण किया गया। पंडाल में विराजमान गणपति बप्पा को गाजे बाजे के साथ महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने नाचते गाते हुए शोभायात्रा निकाली। भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिये नगर के विसर्जन घाट पहुंचे। गणपति बप्पा मोरया के जय जयकारों के साथ मूर्ति विसर्जित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने गणपति बप्पा को नम आंखों से विदा कर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस जल्दी आ… के जय जयकार किये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read