कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने कराया निस्तारण
मनीष चौधरी
टुंडला, फिरोजाबाद। राजस्व ग्राम बुर्ज नत्थू में दो पक्षों के मध्य कब्जे को लेकर विवाद था जिसके एवज में उपजिलाधिकारी टूंडला पारसनाथ मौर्य द्वारा तहसीलदार टूंडला डा. संतराज सिंह को विवाद निपटाने हेतु भेजा।

विवाद दो पक्षों के मध्य था। पहला पक्ष विजेंद्र सिंह पुत्र मुन्ना लाल आदि कई हिस्सेदार है। जिनका आरोप है कि द्वितीय पक्ष का घर आबादी में बना हुआ है। तहसीलदार टूंडला राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को सुनकर ग्रामवासियों व ग्राम प्रधान की उपस्थिति में प्रकरण को निस्तारित कराकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित किया। राजस्व टीम में तहसीलदार टूंडला के साथ क्षेत्रीय लेखपाल सुभाष चंद्र तथा प्रीति शर्मा व थाना पचोखरा कि पुलिस बल भी मौजूद थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















