Jaunpur News : लाइन बाजार पुलिस ने तमंचा व कारतूस के किया गिरफ्तार
विपिन सैनी
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र दुबे के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक चन्दन राय ने चेकिंग के दौरान चौकियां पुलिस चौकी क्षेत्र के अकबर आदमपुर रेलवे क्रासिंग के पास से हुजैफा शेख पुत्र मन्जूर अहमद शेख निवासी आदमपुर अकबर थाना लाइन बाजार को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्दन राय चौकी प्रभारी शीतला चौकियां धाम के अलावा मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी उपेन्द्र साहनी, आरक्षी हिमांशु राव शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















