Homeमैनपुरीकठेरिया समाज के अधिवताओं ने गौतम के हमलावरों को गिरफ्तार करने के...

कठेरिया समाज के अधिवताओं ने गौतम के हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिये मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कठेरिया समाज के अधिवताओं ने गौतम के हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिये मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

संतोष तिवारी
मैनपुरी। समाज के युवा भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौतम कठेरिया पर ललूपुरा के पास किये गए जानलेवा हमले में उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था। उनकी हालत गम्भीर होने पर आगरा रैफर किया गया था। उस हमले में नामजद अभियुक्त सुरजीत राठौर, मोह सिंह व रईस के विरुद्ध लिखाई गए रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्तगण को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इस पर कठेरिया समाज के अधिवक्ताओं में काफी रोष है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त आदेश है कि गुंडे, अपराधी, माफिया को अविलंब गिरफ्तार किये जायं तथा बुलडोजर की कार्यवाही भी की जाय। अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह कटारिया ने बताया कि वह आगरा पुष्पांजलि हास्पिटल में गौतम कठेरिया को देखने गए थे। उनके पिता व परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अब वह खतरे से बाहर है। आईसीयू में होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। अधिवक्ता ओम प्रकाश कठेरिया ने कहा कि गौतम पर हमला उनके बढ़ते हुए कद व दलित मानसिकता के कारण किया है। सभी सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने बैठक कर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समाज के युवा भाजपा नेता पर किये गये जानलेवा हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार किए जाने की सभी अधिवताओं ने मांग की। इस अवसर पर अधिवत्ता देवेन्द्र सिंह कटारिया, एडवोकेट ओम प्रकाश कठेरिया, एडवोकेट अमित कठेरिया, रघुनाथ वर्मा एडवोकेट, अमन वर्मा, अनिल कठेरिया करहल, अनिल कठेरिया बरा, रोहितास कठेरिया, भूपेंद्र कठेरिया, धीरज कठेरिया, शानू कठेरिया, रविन्द्र कठेरिया एडवोकेट सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read