HomeLucknowखस्ताहाल सड़कें खोल रही है ‘विस्तार’ के विकास कार्य की पोल

खस्ताहाल सड़कें खोल रही है ‘विस्तार’ के विकास कार्य की पोल

खस्ताहाल सड़कें खोल रही है ‘विस्तार’ के विकास कार्य की पोल

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की पूर्व में हुई द्विपक्षीय वार्ता के अंतर्गत गोमती नगर विस्तार में जाने हेतु मुख्य मार्ग जो की रेलवे क्रासिंग से होकर लक्ष्मी मार्केट के अंदर से होकर जाता है। जो की वर्तमान में लगभग पूर्णतः क्षतिग्रस्त है जिसके कारण मार्केट की दुकानों एवं आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सीसी रोड है और जर्जर स्थिति में है यह मार्ग करीब 500 मीटर का है।

यह समस्या इस कदर है कि लोगों ने उस रास्ते से जाने से ही दूरी बना ली है और इतनी मुख्य सड़क होने के बाद भी लोग उस पर जाना पसंद नहीं करते हैं। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डा. राघवेंद्र शुक्ला का कहना है कि यह सड़क इस कदर क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ जलभराव भी बना रहता है जो किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकती है। इतना ही नहीं विस्तार जैसी सुनियोजित कालोनी की बात की जाए तो यह टाट में पैबंद का कार्य कर रहा है।  गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के गोमती नगर विस्तार प्रभारी इंजीनियर अशोक गुप्ता ने बताया कि यह मार्ग बनाना इसलिए भी अत्यंत आवश्यक है कि विस्तार में करीब 50,000 से अधिक आबादी के लोग रहते हैं जोकि मार्ग बदलकर आने जाने को मजबूर होते हैं। जिस वजह से कुछ मार्गों पर अत्यधिक आवागमन होने से कई बार जाम की स्थिति पैदा होती है।

खासतौर पर जब कुछ स्कूलों की छुट्टी होती है। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की गोमती नगर विस्तार महिला प्रभारी मोनिका कुमारी का कहना है कि इस क्षेत्र में सीएमएस, डीपीएस जैसे स्कूलों के साथ-साथ कई दुकानें व मॉल भी हैं। इतना ही नहीं विस्तार की शोभा माना जाने वाला जनेश्वर मिश्र पार्क भी इस रोड से अछूता नहीं है क्योंकि सुलभ आवास और कई अपार्टमेंट के लोग लक्ष्मी मार्केट से होते हुए जब जनेश्वर मिश्र पार्क जाना चाहते हैं तो उन्हें मजबूरन मार्ग बदलकर रेलवे क्रासिंग के बगल से जाना पड़ता है जिस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के साथ-साथ करीब 600 मीटर जर्जर सड़क का सामना भी करना पड़ता है। जो कि जनेश्वर मिश्र पार्क जैसे जगह के लिए अशोभनीय होने के साथ-साथ गोमती नगर विस्तार की क्षवि को धूमिल करता है। यह दोनों मार्ग ही इतने दयनीय स्थिति में है की विस्तार वासियों को इस तरफ जाने में सोचना पड़ता है। इतना ही नहीं क्षेत्रवासियों को तो लखनऊ विकास प्राधिकरण की नीतियों से विश्वास भी उठ चुका है। महासमिति के महासचिव डा. राघवेंद्र शुक्ला ने इस संबंध में इस समस्या के निवारण हेतु पूर्व में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी को पत्राचार द्वारा सूचित भी किया है। जिसके पश्चात लखनऊ विकास प्राधिकरण के कर्मठ सचिव पवन गंगवार ने तत्काल कार्यवाही करते हुए  अधिशासी अभियंता अवनींद्र सिंह को इस समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल इस समस्या का निवारण करने को कहा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मार्ग पर सीवेज का कार्य प्रारंभ हो जाएगा जिसको उन्होंने संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से सिपेज के समाधान हेतु कार्य शुरू भी करवा दिया गया है। इस बैठक में गोमती नगर विस्तार से कल्पतरू अपार्टमेंट के सचिव राम तिवारी और सुमित सिंह भी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read