अतुल राय जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बयालसी महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत खेल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ जहां छात्रों ने खेलों का जीवन में योगदान विषय पर विचार प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में मेजर ध्यानचंद के जीवन पर व्यापक प्रकाश डाला गया। साथ ही उनकी उपलब्धियों को याद किया गया। खेल एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण एवं लगन को याद किया गया।
प्रदीप यादव ने खेलों के जीवन में महत्व विषय पर प्रकाश डाला। अनिल कुमार ने खेलों के व्यवसायीकरण का उल्लेख किया। डा. अंशुमान सिंह ने अभिभावकों का खेल के प्रति दृष्टि का उल्लेख किया जबकि जगत नारायण सिंह ने गांवों से विलुप्त हो रहे सामान्य खेलों को याद किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द शंकर चौधरी ने मेजर ध्यानचंद के योगदान का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम का संचालन डा. संजय नारायण सिंह ने किया।
जेसीआई जौनपुर के जेसी सप्ताह चेयरमैन बने दिलीप
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय द्वारा आयोजित कार्यकारिणी सभा की बैठक में 9 से 15 सितम्बर तक मनाये जाने वाले जेसीआई सप्ताह के लिये सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष और संस्था के पदाधिकारियों के मध्य संस्था के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह को जेसी सप्ताह का चेयरमैन नियुक्त किया गया। बैठक में पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि इस जेसीआई वीक में संस्था विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करती है।
मण्डल उपाध्यक्ष गौरव सेठ ने कहा कि इस बार भी पालिथीन का विरोध, ब्लड डोनेशन इत्यादि विभिन्न प्रकार के कार्य किये जायेंगे। पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ व राकेश जायसवाल ने इस सप्ताह के कार्यक्रमों की सफलता के लिये बधाई दिया। इसके पश्चात् संस्थाध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के साथ सभी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर सप्ताह चेयरमैन को बधाई दिया। इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, आकाश केसरवानी, रमेश श्रीवास्तव, हाफिज शाह, अजय गुप्ता, अतुल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, प्रदीप सिंह, रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रदीप जायसवाल ने किया। अन्त में नीरज श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।