HomeBiharउप विकास आयुक्त ने सरकारी नलकूपों को लेकर की बैठक

उप विकास आयुक्त ने सरकारी नलकूपों को लेकर की बैठक

उप विकास आयुक्त ने सरकारी नलकूपों को लेकर की बैठक

सुनील कुमार
सासाराम, रोहतास (बिहार)। डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त रोहतास शेखर आनंद की अध्यक्षता में लघु जल संसाधन विभाग द्वारा राजकीय नलकूपों के सफल संचालन हेतु ग्राम पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं विभागीय अभियंताओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इनके द्वारा कराये गये कार्य का उपयोगिता प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया गया।

अकोढ़ी गोला के मुखिया द्वारा बताया गया कि मधुरामपुर राजकीय नल कूल का ग्राम सभा के द्वारा स्थल परिवर्तन की बात कही गयी है। 150 मी. रेडियस के अंदर नलकूप लगाने का निर्देश दिया गया है। मोटर को मुखिया द्वारा अपने स्तर से ऑपरेटर (जो कि स्वतः संकल्प में है) रखकर चलाने का निर्देश दिया गया है। नलकूपों का सफल संचालन एवं सफल रखरखाव करने का निर्देश दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read