HomeBiharराष्ट्रपति ने राजस्व व भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को किया सम्मानित

राष्ट्रपति ने राजस्व व भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को किया सम्मानित

राष्ट्रपति ने राजस्व व भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को किया सम्मानित

सुनील कुमार
सासाराम, रोहतास (बिहार)। बिहार के लिये बेहद गौरव का दिन रहा। जब नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक शानदार समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को भूमि सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, निदेशक भू अभिलेख एवं परिमाप सह सचिव जय सिंह और आईटी प्रबंधक आनंद शंकर ने प्राप्त किया। इसके अलावा इस पुरस्कार के लिए 9 राज्यों के 68 जिलों का चयन किया गया था। इसमें बिहार के 5 जिले शामिल हैं।

रोहतास जिले नोखा के रहने वाले श्री आनंद शंकर विगत 12 साल से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार में आईटी प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। वे भी भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित भूमि सम्मान कार्यक्रम अंतर्गत बिहार राज्य को मिलने वाले अवार्ड को प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों के टीम में शामिल हैं। यह अवार्ड विभाग को आईटी के क्षेत्र में किये गए बेहतरीन कार्यों के लिए मिला है। इस मौके पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने बताया कि खानदानी सम्पति का बंटवारा आपसी सहमति से घर में आसानी से हो जाता है किन्तु काफी अधिक पैसा लगने की वजह से आमलोग इसे निबंधित नहीं करा पाते हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार में काफी पहले ही बंटवारे को निबंधित करने की व्यवस्था लागू है और इसके लिए मात्र 100 रुपये का शुल्क देना पड़ता है। इसमें 50 रुपया का स्टाम्प ड्यूटी और 50 का रजिस्ट्रेशन फीस लगता है। एक पारदर्शी भू प्रबंधन प्रणाली विकसित करने के इस काम का कार्यान्वयन भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय द्वारा कराया जा रहा है। निदेशालय से इस कार्यक्रम में प्रशाखा पदाधिकारी अंबु नाथ वर्मा, सहायक विजय साम्राज्य, संतोष कुमार और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी प्रवीण कुमार और सुधीर ओंकारा ने हिस्सा लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read