पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर बरसे अश्विनी
कहा- जनता लेगी हिसाब
जीपी सोनी
बिहार। समाहरणालय में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उनसे बिहार तो संभल नहीं रहा सूबे के मुखिया नीतीश कुमार बेंगलुरु में विपक्षी दलों के साथ महागठबंधन कर खुद के पीएम बनने का सपना देख रहे हैं जो कभी साकार नहीं होगा। 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से दो तिहाई बहुमत से विजई होकर प्रधानमंत्री बनेंगे। बिहार के सीएम से राज्य तो संभल नहीं रहा और पूरा देश संभालने की बात कर रहे हैं।
नीतीश कुमार जो महागठबंधन की गोद में बैठे हैं वह बल्कि ठगबंधन है। उन्होंने आगे कहा कि पटना में डाक बंगला चौराहा पर जिस तरह से बीजेपी के कार्यकर्ताओं को पीटा गया है। सांसद विधायक तक को छोड़ा नहीं गया है वह काफी दुखद है। इन्होंने जलियांवाला बाग जैसा कांड किया है जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। आने वाले दिनों में सड़क से सदन तक बीजेपी इसके खिलाफ आवाज उठाएगी। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए इशारों इशारों में कहा कि एक परिवार अपने बाल बच्चों समेत जेल जाएगा ईडी और सीबीआई इसमें यह लोग बचेंगे नहीं बिहार के जनता में इतनी नाराजगी है कि इनका दांत तोड़ बंगाल की खाड़ी में भेज देगी यह वही समा जाएंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













