आगामी त्यौहार पर विद्युत सप्लाई को लेकर सौंपा पत्रक
तेजस टूडे ब्यूरो
गुलज़ार अहमद
नजीबाबाद, बिजनौर। आगामी ईद उल अज़हा त्यौहार पर विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से करने के लिए अधिशासी अभियंता से साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी मिले। चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि ईद उल अजहा के त्यौहार पर तीन दिन तक 24 घण्टे विद्युत सप्लाई हो जिससे त्यौहार पर कोई असुविधा न हो।
चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नजीबाबाद से मिलकर मांग पत्र सौपा। मांग पत्र में आगामी ईद उल अजहा के त्यौहार पर विद्युत सप्लाई को बेहतर करते हुए तीन दिन तक 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का आग्रह किया। वहीं अधिशासी अभियंता नजीबाबाद ने मांग पत्र लेकर ईद उल अजहा के मौके पर विद्युत व्यवस्था सुचारु रूप से करने का आश्वासन दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






