प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

गुलज़ार अहमद/मो० इरफान
बिजनौर, नजीबाबाद। दिल्ली केंपस कोचिंग संस्थान द्वारा विगत दिनों पूर्व कराये गये जनरल नॉलेज महामुकाबला प्रतियोगिता में विजेता घोषित छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकर्ता यूनुस कुरैशी ने किया सम्मानित। बता दें कि प्रतियोगिता में पूरे जिले से सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लगभग 475 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।

प्रतियोगिता का परिणाम गांधी जयंती पर घोषित किया गया। नगर की रवा राजपूत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फ़िल्म निर्माता व भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरैशी के बड़े भाई यूनुस कुरैशी ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली गुलिशता, दूसरा सुरेन्द्र तोमर, तीसरा यश गुप्ता, चौथा नीरज कुमार, पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली अरीबा को नगद धन राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि सभी विजेता प्रतिभागियों को नगद धन राशि व ट्रॉफी फ़िल्म निर्माता वसीम कुरैशी के सौजन्य से दिया गया।

इस अवसर पर कोचिंग संस्थान के स्टॉफ में मोहित, मनीष, कृतांशु, सौरभ चौहान, अर्शी आदि टीचर्स को भी सम्मानित किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि विकास कश्यप, प्रदीप डेज़ी, दाऊद कुरैशी, कदीर कुरैशी, राजू मिश्रा, मोहम्मद अकरम, मुकीम कुरैशी आदि अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कोचिंग संस्थान के संचालक अनुराग राझोरा एवं सोनाली राझोरा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।