Homeरायबरेलीलापता मासूम का तालाब में मिला शव, परिजन में मचा कोहराम

लापता मासूम का तालाब में मिला शव, परिजन में मचा कोहराम

लापता मासूम का तालाब में मिला शव, परिजन में मचा कोहराम

सलोन कोतवाली स्थित सूची चौकी क्षेत्र के खौसनहा गांव की घटना
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। एक दिन पूर्व लापता मासूम बच्चे का तालाब में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी सूची अंतर्गत खौसनहा गांव निवासी सर्वेश का पांच वर्षीय पुत्र रेयांस मंगलवार शाम लगभग चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था।जिसकी सूचना परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बच्चे की खोजबीन सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से शुरू की गई। जिसके बाद बुधवार दोपहर को गांव के पास स्थित तालाब में बच्चे का शव उतराता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं क्षेत्राधिकारी सलोन अमित सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम बच्चे के लापता होने की खबर परिजनों द्वारा दी गई थी। जिसके बाद लगातार बच्चे की खोजबीन की जा रही थी। घर से पांच सौ मीटर दूर तालाब में सिंघाड़ा की खेती की जाती हैं जहां अक्सर बच्चे जाया करते थे। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे बच्चे का शव तालाब में मिला हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं । रिपोर्ट आने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read