बस से भिड़ी डीसीएम, दो की हुई मौत
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया तथा दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र का है जहां बारिश में सड़क खराब होने के कारण दोनों तरफ के वाहनों एक साइड से ही निकाला जा रहा था। आधी सड़क बंद होने से सभी लोगों को असुविधा हो रही थी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ताला मोड़ के पास एक ही साइड से आ रही रोडवेज बस व डीसीएम आपस में भिड़ गई। जबरदस्त टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, पुलिस व स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











