दबंगों ने प्रधान पर किया जानलेवा हमला, हालत गम्भीर
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। योगी सरकार में दबंगों का बोलबाला, दबंगों को नहीं रहा कानून का डर,रात के अंधेरे में दबंगों ने गैंग बनाकर ग्राम प्रधान पर किया जानलेवा हमला। ग्राम प्रधान जिला अस्पताल में ज़िन्दगी और मौत की जंग से जूझने को हैं मजबूर। जानकारी के अनुसार रायबरेली जिले के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांस में ग्राम प्रधान अनुराग यादव अपने पंचायत रोजगार सेवक के साथ शाम लगभग 7:00 बजे ग्राम पंचायत कार्यालय से अपने घर को जा रहे थे कि रास्ते में दबंग एवं सारंग हिमांशु सिंह आदि गैंग बनाकर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया।

जिससे ग्राम प्रधान के शरीर पर गंभीर चोट आई हैं। गंभीर हालत को देखकर गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर प्रधान परिजन घटना की जानकारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को दूरभाष के जरिए दी। नजाकत को समझ कर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले को गंभीरता से लेने हुए रात में ही ग्राम प्रधान के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया हैं। विधि कार्रवाई की जा रही है परंतु दबंगों ने ग्राम प्रधान के शरीर पर इतनी बेरहमी से मारा पीटा की श्री यादव जिला अस्पताल में गम्भीर हालत में भर्ती हैं लेकिन अभी तक दबंग पुलिस की पहुंच से कोसो दूर नजर आ रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















