महिला ने युवक को खम्भे में बांधकर पीटा, आखिर क्यों?
महिला ने युवक को खम्भे में बांधकर पीटा, आखिर क्यों?
अजय जायसवाल
गोरखपुर। आर्केस्टा में काम करने वाली महिला ने एक युवक पर जालसाजी का आरोप लगाया है। महिला ने युवक की पहले पिटाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गजपुर निवासी सुमन उर्फ रानी आर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम करती है। एक साल पहले उसकी मुलाकात बिहार के मधुबनी जिले के फूलप्रास थाने के बेता निवासी सत्यम उर्फ रोहित से हुई। रोहित ने महिला को बिहार आकर फिल्म व गानों में शूटिंग का आफर दिया। इसके एवज में एक दिन में उसने महिला को तीन हजार रुपये देने का वादा भी किया। महिला युवक के बताए पते पर बिहार पहुंच गई। इसके बाद युवक ने महिला को बंधक बना लिया। उसे बिहार के कुसौदी बाजार में अजय राय के मकान में रखा। आरोप है कि युवक रोज उसे मारता-पीटता था।
उसे खाना भी नहीं देता था। महिला का एटीएम लेकर युवक ने अस्सी हजार रुपए भी निकाल लिए थे। किसी तरह वह वहां से छूटकर आ गई। उसके बाद से ही महिला उसकी तलाश कर रही थी। गजपुर निवासी सुमन ने जालसाज को लिव इन रिलेशनशिप में रहने का बहाना बनाकर बुलाया। उसने युवक को फोन पर कहा कि उसका पति उसको रखने के लिए तैयार नहीं है। वह युवक के साथ रहने को तैयार है। वह गोरखपुर के गजपुर आ जाए, महिला उसके साथ जेवर व कपड़े लेकर चली जाएगी। महिला की बात में आकर युवक शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे यहां चला आया। जिसके बाद महिला उसे बातों में उलझाए रही। फिर परिवारवालों की मदद से उसे खंभे में बांध दिया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।