Homeमैनपुरीकुरावली के रुस्तमपुर में दबंग ने हरा—भरा बाग किया नष्ट

कुरावली के रुस्तमपुर में दबंग ने हरा—भरा बाग किया नष्ट

कुरावली के रुस्तमपुर में दबंग ने हरा—भरा बाग किया नष्ट

संतोष तिवारी
कुरावली, मैनपुरी। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम रुस्तमपुर में दबंगों ने आम का बाग रातों—रात काटकर नष्ट कर दिया। विवादित बाग का मामला न्ययालय में है विचाराधीन जिसकी घेरा बंदी करने के लिए दबंगो ने काट दिए 42 पेड़। शिकायत पर वन विभाग उड़न दस्ता सीओ महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

दरहसल मामला मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र रुस्तमपुर गांव का है जहाँ कुछ दबंगों द्वारा बाग पर कब्जे के लिए आम के पेड़ो को नष्ट कर दिया। हरे— भरे पेड़ों के विनाश का कारण दो पछो का विवाद बन गया। बताया जा रहा है कि ये बाग के मालिकाना हक का मामला न्यायलय में विचाराधीन है।

वहीं एक पक्ष पृथ्वी राज दूसरे पछ प्रशांत राठौर पर बाग काटने का इल्ज़ाम लगते दिखे। वहीं दूसरा पछ प्रशांत राठौर भी पृथ्वी राज गुट पर यही इल्ज़ाम लगते दिखे। इस घटना की शिकायत थाने और वन विभाग को दे दी गई है जिसका संज्ञान लेते हुए वन विभाग से उड़न दस्ते के सीओ महेंद्र सिंह जांच करने मौके पर पहुचे। उन्होंने बताया कि हरे भरे बाघ के काटने की जांच करने आया हु। 42 पेड़ो को काटा गया है जिसकी सुपुर्दगी रुस्तमपुर प्रधान जितेंद्र सिंह उर्फ पप्पू को दे दी गई है। जांच की जा रही है जिसने भी ये कृत्य किया है, उसके खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

आरोप—प्रत्यारोप पर फंसी ये पहेली कि बाग आखिर काटा किसने मामले को उलझती दिख रही है। यह काम जिस किसी ने भी किया है, बहुत ही गलत किया है। इस मामले की प्रशासन गम्भीरता से ले और हरे—भरे फलदार वृक्षों की नष्ट करने वाले आरोपी को सलाखों के पीछे जल्द से जल्द भेजा जाय।

क्या कहना है अधिकारी का
कुरावली के ग्राम रुस्तमपुर के रहने वाले पृथ्वीराज गुट के शिकायत पर आए वन विभाग के सी ओ (उड़न दस्त) महेंद्र सिंह ने बताया कि मिझे पृथ्वीराज निवासी रुस्तमपुर द्वारा सूचना मिली थी आम के बाग को रातोरात काट कर नष्ट कर दिया गया है। जिसकी जांच के लिए आया तो पाया 42 बाग व्रक्ष काट दिए गए है। जांच की जा रही है कि किसने ये हरकत की है। जांच कर अपराधी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। तो वही बाग की लकड़ियां रुस्तमपुर प्रधान जितेंद्र सिंह उर्फ पप्पू के सुपुर्द कर दी गई है।

पृथ्वीराज का क्या है कहना
रुस्तमपुर निवासी पृथ्वीराज का कहना है कि 4 तारीक की रात को अंधेरे का फायदा उठाते हुए फतेहग पुर निवासी प्रदीप राठौर, प्रशांत राठौर, पुत्रगण जय गोपाल राठौर ने बाग को काटकर नष्ट कर दिया। ये पहले से ही हमे धमकियां भी दे रहे थे जिसके परिणामस्वरूप हरे भरे पेड़ नष्ट कर दिए। जिसके बाद बोले कि इस बाग के मालिकाना हक के लिए ये मामला न्यायलय में विचाराधीन है। इस घटना की शिकायत मेने थाना कुरावली, वन विभाग और आला अधिकारियों को कर दी है।

प्रशांत राठौर ने क्या बताया
वहीं जब इस मामले पर दूसरे पछ प्रशांत राठौर से सवाल पूछे तो प्रशांत राठौर भी वही आरोप लगाते दिखे जो पृथ्वी राज लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि में भी थाना कुरावली और मुख्यमंत्री पोटल पर शिकायत कर चुका हूं। जिसके बाद प्रशांत राठौर ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग तो ज़मीन के मालिक भी नहीं है। जबरदस्ती ज़मीन घेरे हुए है, ये लोग तो भू माफिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read