Homeप्रतापगढ़नहर टूटने से फसल हुईं जलमग्न

नहर टूटने से फसल हुईं जलमग्न

नहर टूटने से फसल हुईं जलमग्न

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। बाघराय हीरागंज रजबहा से निकलने वाली नहर फूलपुर रामा देवगलपुर के सामने टूटने से किसानों की फसलों का हुआ भारी नुकसान, ग्राम देवगलपुर के रिटायर्ड फौजी रवि शंकर शुक्ला व उनके भाई उमाशंकर शुक्ल की गिरीश शुक्ला बबलू शुक्ला की गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। नहर टूटने पर ग्रामीणों ने टूटी माइनर को पाट कर पानी को बंद किया। गौरतलब हो कि पिछले साल इसी महीने दिसंबर 2023 में इसी जगह देवगलपुर में नहर टूटी थी जिसकी सूचना बाबागंज के विधायक विनोद सरोज से गांव के ही पत्रकार रत्नेश शुक्ला ने किया था। विधायक जी के हस्तक्षेप के बाद नहर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जेसीबी लगाकर नहर की पटरी बना दी गई थी। 15 दिसंबर को नहर ओवर फ्लो होने से एक बार फिर टूट गई और किसानों की फसल जल मग्न हो गयी। टूटने से जलमग्न हुई फसल के नुकसान के लिए किसानों ने हल्का लेखपाल को मौके पर बुलाकर नुकसान की भरपाई करने के लिए रिपोर्ट लगाने के कहा।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read