फोर्टिस हॉस्पिटल व जेसीआई के बीच साझेदारी

फोर्टिस हॉस्पिटल व जेसीआई के बीच साझेदारी

अब गोरखपुर में भी स्वास्थ्य सेवाओं का मिलेगा लाभ
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। अपने सामुदायिक स्वास्थ्य संपर्क का विस्तार करने और स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए गोरखपुर के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से फोर्टिस हॉस्पिटल ने गोरखपुर में जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) गोरखपुर मिड टाउन के साथ साझेदारी की है। सहयोग की आधिकारिक घोषणा एक होटल में आयोजित “सहयोग सम्मेलन 2024” की गई।
डॉ. राहुल भार्गव प्रधान निदेशक और हेमेटोलॉजी के प्रमुख हेमेटो ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट फोर्टिस हॉस्पिटल गुरुग्राम, डॉ. नवल मेंदीरत्ता वरिष्ठ सलाहकार रुमेटोलॉजी फोर्टिस हॉस्पिटल गुरुग्राम, डॉ. कौशल कांत मिश्रा निदेशक ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट, डॉ. परेश जैन निदेशक यूरोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट और जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के मोहित मित्तल अध्यक्ष, नितेश पोद्दार पूर्व अध्यक्ष जेसीआरटी, रुचिता जगनानी अध्यक्ष की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर डॉ सुहैल आलम, सुधीर गोपालिया, अभिषेक सिंह, विकास स्वरूप, पुनीत अग्रवाल, सलिल श्रीवास्तव, आयुष गर्ग, किशन अग्रवाल, विभोर पोद्दार, अनुपम अग्रवाल आदि मौजूद थे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA