डीएम व एसपी ने परीक्षा केन्द्रों का लिया जायजा
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के साथ परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, छायादार प्रतीक्षास्थल, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी बताया कि परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल दो पालियों में आयोजित होगी तथा जनपद के 8 परीक्षा केंद्रों पर कुल 17856 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर जिलास्तरीय अधिकारी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सुरक्षा व्यवस्था हेतु कुल 198 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



