सहकारिता से संवरेगी गांवों की तस्वीर
रामनगर में खुली बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
चिरगांव, झांसी। ग्रामीण विकास और किसानों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रामनगर में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है। सहकारी समितियों के जरिए किसानों को सरकारी योजनाओं, कृषि सुविधाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ गांव में ही मिल सकेगा। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से पारदर्शिता और सेवाभाव के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि समिति का शुभारंभ क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयदेव पुरोहित एवं संचालन दिनेश पराशर ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद नायक, ब्लॉक प्रमुख राजकान्तेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य गोविन्द सिंह रायकवार सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।











