HomeTrendingजमीनी विवाद में युवक की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

जमीनी विवाद में युवक की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

  • जमीनी विवाद में युवक की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। एका थाना क्षेत्र के सिंहपुर उडेसर गांव में जमीन के विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी रोवी उर्फ कालू के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना 15 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुमार की जमीन की रंजिश को लेकर मारपीट में मौत हो गई थी। मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस के अनुसार मामले में वांछित रोवी उर्फ कालू को 19 नवंबर को पैड़त पुल से जहानपुर की ओर जाने वाली नहर पटरी से पकड़ा गया। उसके पास से 32 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। इससे पहले मामले में आरोपी देवेंद्र को मुठभेड़ के दौरान तथा रवेंद्र को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों जेल भेजे जा चुके हैं। पकड़े गए रोवी उर्फ कालू के खिलाफ हत्या के मामले के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

Must Read