963165
बिजली विभाग से निकाले गये संविदाकर्मियों का 63वें दिन भी धरना जारी
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
Previous article
Next article
कैंट के बिजली उपकेंद्र पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात था। मृतक विकास तिवारी उर्फ विक्की। मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने धरना स्थल पर साथियों ने 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि। मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जय गोविंद ने कहा कि पिछले 63 दिन से हम लोगों का धरना चल रहा है। हमारे एक साथी ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली है। हमारी बात कोई सुनने वाला नहीं है। मुख्य अभियंता अशोक चौरसिया भी हम लोग की बात नहीं सुन रहे हैं। अब एक ही रास्ता बचा है हम लोग सामूहिक रूप से इसी धरना स्थल पर आत्मदाह करेंगे। अगर हम लोगों को नौकरी पर वापस नहीं लिया गया तो कर लेंगे आत्मदाह। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने सैकड़ों संविदाकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है।








