HomeJaunpurघटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर कराया जा रहा स्कूल में निर्माण...

घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर कराया जा रहा स्कूल में निर्माण कार्य

घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर कराया जा रहा स्कूल में निर्माण कार्य

जयेश बादल
ललितपुर। नगर पंचायत पाली के स्थानीय कस्बे में संचालित अंग्रेजी प्राथमिक विद्यालय में नौनिहालों की सुविधा के लिए कुछ निर्माण कार्य ठेकेदारों के माध्यम से कराया जा रहा है लेकिन ठेकेदारों द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य में काफी अनियमितताएं बरती जा रही हैं जिससे निर्माण कार्य बहुत ही घटिया किस्म का किया जा रहा है। इस घटिया किस्म के निर्माण कार्य के कारण नौनिहालों पर संकट के बादल उमड़ने लगे हैं।

नगर पंचायत पाली में कार्य कर रहे घटिया निर्माण कार्य में ठेकेदारों की मनमानी पर अधिशाषी अधिकारी भी रोक पाने मे असफल हो गए है या इन्हीं की मर्जी से ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से घटिया निर्माण करवाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत पाली द्वारा मोहल्ला हजारिया बाग स्थित सेंट्रल बैंक के सामने अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक स्कूल में शौचालय निर्माण और पेयजल संबंधी नल फिटिंग का कार्य करवाया जा रहा है लेकिन इस कार्य में ठेकेदार सेगर द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिस कारण थोड़ी ही दिनों बाद उक्त लाखों का निर्माण कार्य दोस्त और बर्बाद हो सकता है और यहां आने वाले नौनिहालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि यह मामला जब नगर पंचायत पाली अध्यक्ष रामकुमार के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले की जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। अब इस मामले में देखने वाली बातें होगी कि क्या ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही की जाती है या फिर यह मामला आपस में मिल-जुलकर निपटा लिया जाता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read