एसटीएफ के सहयोग से जनपद पुलिस ने दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
तस्करों के ट्रक से 3 लाख का 11 कुन्तल से अधिक गांजा बरामद
जयेश बादल
ललितपुर। जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद पुलिस ने एसटीएफ की मदद से बड़ी मात्रा में शहर के हाइवे से होकर बाहर ले जाया जा रहा गांजे की खेप पकड़ी है। इसके साथ ही दो अन्तर्राजीय गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोनों ही गांजा तस्करों को जेल भेज दिया है। पकड़े गए गांजे की कीमत बाजार में करोडों की बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के दिशा निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाये जाने के उद्देश्य से सदर कोतवाल विनोद मिश्रा पुलिस बल के साथ गुरुबार की देर रात्रि इलाके में गश्त कर रहे थे तभी उन्हें एसटीएफ के माध्यम से सूचना मिली कि जनपद के हाईवे क्रमांक 44 बाईपास से एक ट्रक क्रमांक आरजे 11/जीए 7200 गुजरने वाला है जिसमें करोड़ों रुपए का गांजा तस्करी कर कहीं ले जाया जा रहा है जिसके बाद एसटीएफ और सदर कोतवाली पुलिस ने झांसी हाइवे पर स्थित चन्देरा के पास अपना जाल बिछाया और अपने स्थानीय मुखबिर तंत्र को मजबूत किया और इलाके के नाका बंदी कर दी।
जैसे ही देर रात 3 हाईवे से ट्रक गुजरा वैसे ही मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई और एसटीएफ टीम और सदर कोतवाली पुलिस ने चंदेरा के पास उस ट्रक को दबोच लिया जिसके बाद ट्रक को पकड़ कर पुलिस चौकी ले आए। ट्रक में मौजूद ड्राइवर और क्लीनर ने अपना नाम संजीव कुमार उर्फ ताऊ पुत्र नरपत सिंह निवासी बालाजीपुरम मथुरा और दिनेश सिंह पुत्र नवाब सिंह निवासी ग्राम शक्ति जनपद हाथरस बताया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें मक्का भरा हुआ था लेकिन जब उन्होंने पूरे माल को उतरवाकर गहन छानबीन की तो ट्रक के अंदर प्लास्टिक की बोरियों में गांजा हुए भरा हुआ था जिसका वजन करने से पता चला कि उक्त गांजा 11 कुंटल 57 किलो ग्राम है जिसकी बाजार कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। पुलिस ने तत्काल ट्रक को जप्त कर दोनों ही अन्तर्राजीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके कब्जे से चार सिम कार्ड और तीन मोबाइल भी बरामद किए। पूछताछ के दौरान दोनों ही शातिर अभियुक्तों ने बताया कि उक्त गांजा उड़ीसा से लेकर मथुरा के रास्ते राजस्थान के भरतपुर जा रहे थे। सदर कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले को 8/20 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत कर कार्यवाही की है।
बताया जा रहा है कि यह जनपद में अब तक सबसे बड़ी गांजे की तस्करी पकड़ी गई है। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। इसके साथ ही दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है जिन्हें जेल भेजा जा रहा है, साथ ही उनके पास से मिले मोबाइल नंबर पर अन्य दस्तावेजों के सहारे इस मामले में जुड़े अन्य अभियुक्तों की छानबीन की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार एसटीएफ लखनऊ, निरीक्षक विनोद मिश्र सदर कोतवाली प्रभारी, उनि. वीरेन्द्र सिंह यादव एसटीएफ लखनऊ, उनि. अजय कुमार चौकी प्रभारी मण्डी, हेका. उमाशंकर एसटीएफ लखनऊ, हेका. शमशेर सिंह एसटीएफ, का.भूपेन्द्र सिंह एसटीएफ लखनऊ, कमाण्डो धीरेन्द्र चौबे एसटीएफ लखनऊ, हेका. चालक प्रमोद सिंह एसटीएफ लखनऊ, हेका. शैलेन्द्र चौहान कोतवाली, का. उमेश कुमार कोतवाली शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













